ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

फरवरी माह में बनभूलपुरा में हुए दंगे के दौरान एक महिला कांस्टेबल को बचाने वाले परिवार को अब कुछ लोग धमका रहे हैं। परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि महिला कांस्टेबल को बचाए जाने की वजह से उसके पड़ोस के कुछ लोग नाराज चल रहे हैं।

बनभूलपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 में नई बस्ती ठोकर निवासी मेहरीन पत्नी आबिद अहमद ने मंगलवार को सीओ नितिन लोहनी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बीती छह फरवरी को बनभूलपुरा में हुए दंगे के दौरान कुछ लोग एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट पर उतारू थे। उन्होंने अपने घर में उस कांस्टेबल को छुपाकर उसकी जान बचाई थी। इस घटना की सराहना भी हुई थी लेकिन यह बात पड़ोस के कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

वे लोग आए दिन मेहरीन और उसके परिवार के लोगों को परेशान करते हैं। पड़ोस में रहने वाला एक परिवार उन्हें गालियां तक देता है। मेहरीन का कहना है कि आरोपी धमकी देते हैं कि तुम लोगों ने पुलिस वालों को बचाकर अच्छा नहीं किया। इसलिए तुम लोगों को मार देना चाहिए। आबिद ने बताया कि उनकी एक बेटी के साथ भी मारपीट की गई है। उनके मोहल्ले में कुछ लोगों ने चाहते हैं कि वह घर छोड़कर चले जाएं। कहा कि कुछ लोग उस घटना को सांप्रदायिक रंग देना चाहते हैं। जिससे शहर का माहौल खराब हो सके। सीओ सिटी के आश्वासन पर मेहरीन ने घटना की सूचना थाना बनभूलपुरा में भी दे दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad