खबर शेयर करें -

कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर कैंडिडेट की घोषणा कर दी है. हरिद्वार से पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को टिकट दिया गया है. जबकि, नैनीताल से प्रकाश जोशी को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

बता दें कि कांग्रेस पहले ही उत्तराखंड के 3 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी. इसमें गढ़वाल लोकसभा सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को टिकट दिया है तो टिहरी लोकसभा सीट से जोत सिंह गुनसोला चुनावी मैदान में है. जबकि, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सीट पर कांग्रेस ने फिर से प्रदीप टम्टा पर भरोसा जताया है, लेकिन कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की थी.

हरिद्वार से वीरेंद्र रावत और नैनीताल से प्रकाश जोशी को टिकट: वहीं, अब कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं. जिसके तहत हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को हरिद्वार से प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में हरिद्वार लोकसभा सीट पर वीरेंद्र रावत का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत और निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार से होगा. लिहाजा, हरिद्वार लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. जिसकी वजह से यहां चुनाव रोचक हो गया है. नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को प्रत्याशी बनाया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad