ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

खटीमा: उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा क्षेत्र के सुरई रेंज के जंगल में एक बाघ ने ग्रामीणों को निवाला बना लिया। पास के ही गांव का एक व्यक्ति जब घास काटने के लिए जंगल गया था तो बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाद में वन विभाग की 14 राउंड फायरिंग के बाद ही बाघ ने युवक का शव छोड़ा।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

बता दें कि 35 वर्षीय केवल सिंह पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह सुरई रेंज से सटे गांव हल्दी घेरा का रहने वाला था और शनिवार को अपने तीन दोस्तों के साथ रेंज की कंपार्टमेंट संख्या 47 में घास काटने गया था। तभी घात लगाकर बैठे एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया और बाघ ग्रामीण को जंगल में ले गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

सूचना मिलते ही वन चौकी पर तैनात वन कर्मी मौके पर आए और उसकी तलाश शुरू की। टीम ने जैसे ही देखा कि ग्रामीण का शव बाघ के कब्जे में है तो उन्होंने 14 राउंड फायरिंग भी की, जिसके बाद बाघ ने क्षत-विक्षत शव को छोड़ दिया। बता दें कि मृतक अपने पीछे पत्नी सुखजिंदर कौर, पुत्री नवनीत कौर, पुत्र सतनाम सिंह को छोड़ गया है। परिवार में मातम और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad