खबर शेयर करें -

आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

1. मेष राशि

प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी करने वालों के लिए सफलता का दिन है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं।

2. वृष राशि

पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। कार्यक्षेत्र पर अपने सहयोगियों में अधिकारियों से प्रेम पूर्वक बातें करें। सुबह गरीब को भोजन कराएं और लक्ष्मी जी की आरती करें।

3. मिथुन राशि

यात्रा का योग बन सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ नोक-झोंक से बचें। गाय को हरा चारा खिला दें और गणेश जी की वंदना करें।

4. कर्क राशि

आप अपनी भावुकता के कारण परिवार व मित्रों में संबंधों को अच्छा रखेंगे। पुत्र के रोजगार संबंधी अच्छे समाचार मिलने से मन में सुखद अनुभूति रहेगी। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा दान कर दें।

यह भी पढ़ें -  🇮🇳 15 अगस्त 2026 राशिफल: आज किस राशि को मिलेगी “Freedom Fortune” की उड़ान? जानिए आपका Fortune Meter

5. सिंह राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी और रिश्तो में निकटता आएगी। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के यहां घूमने जा सकते हैं। सुबह सूर्य को हल्दी में चावल डाल करके जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

6. कन्या राशि

निजी व व्यावसायिक जीवन में आज संभल कर रहें और कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिसमें पैसे का लेनदेन हो। सामाजिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। सम्मान के प्रति सचेत रहें। गाय को भोजन कराएं और घायल गाय का उपचार कराएं।

यह भी पढ़ें -  🇮🇳 15 अगस्त 2026 राशिफल: आज किस राशि को मिलेगी “Freedom Fortune” की उड़ान? जानिए आपका Fortune Meter

7. तुला राशि

धार्मिक जीवन में वृद्धि रहेगी और आर्थिक योजनाएं फलीभूत होग। जीवनसाथी अथवा अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। किसी गरीब को भोजन कराएं और शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।

8. वृश्चिक राशि

जीवन में प्रगति होगी और शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। एडमिनिस्ट्रेशन में काम करने वालों के लिए प्रगति के नए मौके आएंगे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़, चना और केला खिलाएं।

9. धनु राशि

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता के अवसर मिलेंगे। घर परिवार में माहौल सुखद रहेगा। परिवार के किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सुबह गाय को आटे की रोटी हल्दी लगाकर खिलाएं।

10. मकर राशि

यह भी पढ़ें -  🇮🇳 15 अगस्त 2026 राशिफल: आज किस राशि को मिलेगी “Freedom Fortune” की उड़ान? जानिए आपका Fortune Meter

अगर किसी बीमारी से पीड़ित है तो आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी केवल वाणी पर संयम रखें। कुत्ते को भोजन कराएं और घायल कुत्ते का उपचार भी करा दें।

11. कुंभ राशि

शिक्षा में सफलता के लिए अच्छा समय है। कानून की पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा समय आएगा। सम्मान में वृद्धि होगी। शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को उड़द की दाल दान करें।

12. मीन राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार कराएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad