ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड लालकुआं वीआईपी गेट कॉलोनी क्षेत्र में बीती रात से लगातार मूसलाधार बारिश के कारण बस्तियां पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं।

बारिश से उत्पन्न इस आपदा में नगर से सटी श्रमिक बस्तियों में भारी जलभराव की स्थिति बन गई, जिसके चलते प्रशासन ने 90 से अधिक लोगों को सेंचुरी पेपर मिल की बसों से अंबेडकर पार्क, लालकुआं में सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं बिंदुखत्ता:खुशी के पलों में भी नहीं भूले हक की लड़ाई: राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए जश्न के बीच गूंजे नारे, वीडियो

इस दौरान प्रशासन ने प्रभावितों के लिए भोजन और पेयजल की व्यवस्थित व्यवस्था की है। मौके पर उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी मोहित कठायत, उप राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव, पूजा रानी समेत कई अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत कार्य तत्परता से जारी रखने का भरोसा दिलाया है। लगातार बारिश के कारण लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील भी की गई है। प्रशासन मौसम विभाग की भविष्यवाणियों पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकतानुसार अगला कदम उठाने का निर्देश दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड: 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, केदारनाथ-बदरीनाथ में उमड़ रही भीड़
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।