breaking news
खबर शेयर करें -

मुरादाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ईंटों से भरी ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, हल्द्वानी के 4 दोस्तों की मौत, एक गंभीर

मुरादाबाद/हल्द्वानी: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नेशनल हाईवे पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास सोमवार सुबह एक अनियंत्रित कार आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार हल्द्वानी निवासी चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें -  🚨 गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई! LPG संकट के बीच 854 सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज

नींद की झपकी बनी काल

शुरुआती जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने की वजह से कार पर से नियंत्रण खो गया और वह सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। मूंढापांडे पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  🚨 बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: 5300 परिवारों के पुनर्वास की तैयारी तेज! 20 मार्च से लगेंगे विशेष कैंप

मृतकों और घायल की पहचान

हादसे का शिकार हुए सभी पांचों युवक उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले थे और दिल्ली की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान अनिल नेगी, सुंदर सिंह, भुवन भंडारी और दयाल सिंह के रूप में हुई है। हादसे में घायल यशदीप पांडे को इलाज के लिए मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  🚨 देवभूमि हुई शर्मशार 14 साल की बच्ची से गैंगरेप! नशीला पदार्थ पिलाकर जंगल ले गए आरोपी

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को राहत कार्य में तेजी लाने और घायल के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad