ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जिले की रामनगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार 6 फरवरी को दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले आसपास के लोगों से पूछताछ की और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की.

रामनगर कोतवाली के प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर के ग्राम कारगिल पटरानी निवासी 55 वर्षीय वीना का शव घर से कुछ ही दूरी पर जंगल में झाड़ियों में मिला है, जबकि 42 साल के सुरेश का शव उसके घर से ही बरामद हुआ है. पुलिस के मुताबिक वीना का शव जहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. वहीं सुरेश के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

पुलिस ने बताया कि वीना और सुरेश बुधवार रात को रामनगर के एक होटल में रुके थे. ऐसे लग रहा है कि वहीं पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा. उसके बाद ही शायद कुछ ऐसा हुआ कि सुरेश ने आत्महत्या कर ली. और वीना की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. यह भी बताया जा रहा है कि वीना और सुरेश का करीब पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ साल पहले ही सुरेश की तीसरी पत्नी की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

कोतवाल ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है. जिस होटल में यह दोनों रुके थे, वहां के भी कर्मचारी से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad