ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड,काशीपुर , ऋषिकेश

पुलिस ने लाखों की कीमत के लीसे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस को यह सफलता वाहन चेकिंग के दौरान मिली. दोनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है. एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया.

बता दें कुंडेश्वरी चौकी पुलिस देर शाम रामनगर रोड स्थित केलामोड़ पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान कैंटर वाहन संख्या UK14 CA1661 रामनगर की तरफ जा रहा था. तभी पुलिस ने उसे रोक कर गाड़ी की तलाशी ली. तलाशी में गाड़ी में 270 कनस्तर लीसा बरामद हुआ. इस दौरान पुलिस ने मौके पर कैंटर से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया. दोनों ने पूछताछ के दौरान अपने नाम मनोज सिंह निवासी मकान नम्बर 215, बिठौरिया नंबर 1 ब्लॉक के पास थाना मुखानी नैनीताल और गौरव चंद्र निवासी वार्ड नंबर 14 इंदिरा नगर थाना हल्द्वानी हाल देवलचौड़ हल्द्वानी जिला नैनीताल बताया.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad