ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं से हल्द्वानी जा रही कार आईओसी डिपो के सामने अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में जा गिरी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को स्थानीय पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से 108 सेवा द्वारा डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर लगभग ढाई बजे हुई। कार नंबर यूके 04आर-2758, जो लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रही थी, जैसे ही आईओसी डिपो के सामने पहुंची, अचानक एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में ड्राइवर का नियंत्रण वाहन से छूट गया। इसके कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता कैंप, युवाओं और व्यापारियों से पहुंचने की अपील

 

फोटो परिचय: कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाते हुए।

कार में सवार व्यक्ति, मनरेगा विभाग अल्मोड़ा के अवर अभियंता मनोज कुमार और पंकज पुत्र हीरा निवासी आनंदपुर थाना मुखानी, गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों को लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट, कांस्टेबल तरुण मेहता और रामचंद्र प्रजापति द्वारा 108 सेवा की मदद से तुरंत डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

दोनों घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है, और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad