breaking news
खबर शेयर करें -

मोतीनगर/लालकुआं (अग्रसर भारत न्यूज़):

हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज़ रफ्तार एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर मोतीनगर के समीप सड़क पर कई बार पलट गई। एम्बुलेंस की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि वह हवा में गोते खाते हुए सड़क के बीचों-बीच उल्टी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंज़र इतना खौफनाक था कि लोगों के दिल दहल गए।

किस्मत ने दिया साथ, टला बड़ा हादसा:

यह भी पढ़ें -  🔥 “पहाड़ के स्कूल खाली, शहर में अटैचमेंट!” 🚨 शिक्षकों की तैनाती पर बवाल, छात्र भविष्य पर उठे सवाल ⚡

जैसे ही एम्बुलेंस पलटी, राहगीर और आसपास के वाहन चालक मदद के लिए दौड़ पड़े। गनीमत यह रही कि एम्बुलेंस के अंदर कोई मरीज़ या तीमारदार मौजूद नहीं था। दुर्घटना के वक्त केवल चालक ही वाहन में सवार था, जिसे मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें -  ​लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार: पत्रकार दीपक फुलेरा के समर्थन में पत्रकारों का महासंग्राम,

मरम्मत के बाद ‘ट्रायल’ ले रहा था चालक:

हादसे के बाद घायल चालक ने बताया कि वह एम्बुलेंस की मरम्मत (रिपेयरिंग) कराकर आया था और उसकी जांच (चेक) करने के लिए हाईवे पर गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे कर यातायात सुचारू कराया गया।