breaking news
खबर शेयर करें -

लालकुआँ/बिंदुखत्ता: उत्तराखंड पुलिस परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जनपद चंपावत में तैनात और वर्तमान में रुद्रपुर में प्रशिक्षण ले रहे हेड कांस्टेबल बच्ची सिंह जग्गी (49 वर्ष) का हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही बिंदुखत्ता क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

ट्रेनिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुराना बिंदुखेड़ा निवासी बच्ची सिंह जग्गी इन दिनों पदोन्नति के बाद हेड कांस्टेबल की ट्रेनिंग के लिए रुद्रपुर आए हुए थे। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण के दौरान ही देर रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और हृदय गति रुकने से उन्होंने अंतिम सांस ली। इस अनहोनी से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें -  अब तिरपाल से ढकना होगा खनन सामग्री, डीएम ललित मोहन रयाल ने दिए सख्त निर्देश

चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

​गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब दिवंगत जवान का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान बिंदुखत्ता लाया गया, तो हर आँख नम हो गई। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर पूर्ण राजकीय सम्मान और गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पत्नी नीमा जग्गी और तीन बेटों—लोकेश, हर्षित व हार्दिक समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: आंबेडकर नगर में एयरटेल मैनेजर ने लगाया मौत को गले, प्रेम प्रसंग की आशंका

विरासत में मिली थी कला और सेवा की भावना

​बच्ची सिंह जग्गी के पिता स्वर्गीय हरक सिंह जग्गी क्षेत्र के प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्ट व्यवसायी होने के साथ-साथ रंगमंच के भी दिग्गज कलाकार थे। उन्होंने लंबे समय तक लालकुआँ और बिंदुखत्ता की रामलीलाओं में ‘रावण’ का जीवंत अभिनय कर अपनी एक खास पहचान बनाई थी। पिता की तरह ही बच्ची सिंह भी मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी थे।

​”बच्ची सिंह जग्गी एक अनुशासित और समर्पित पुलिसकर्मी थे। उनका असमय जाना उत्तराखंड पुलिस और समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करे।”

पुलिस सहकर्मियों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

 

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: अज्ञात वाहन के कहर ने छीना घर का इकलौता चिराग, फैक्ट्री कर्मी की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर

श्रद्धांजलि: अग्रसर भारत न्यूज़ परिवार।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad