ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया नैनीताल आंचल दुग्धशाला का शैक्षिक भ्रमणदुग्ध उद्योग की वैज्ञानिक तकनीक और गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया से हुए रूबरू

लालकुआँ।

नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए मुख्य दुग्धशाला का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया।

इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को दुग्ध उत्पादों के उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण तथा आधुनिक परीक्षण प्रक्रियाओं के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो कंटेनरों से 96.875 घनमीटर लकड़ी बरामद, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वन अपराध दर्ज

भ्रमण के दौरान लगभग 90 विद्यार्थियों ने आंचल के विभिन्न उत्पाद—दूध, घी, मक्खन, पनीर, छाछ, मठ्ठा, खोया, लस्सी और क्रीम—के निर्माण की पूरी प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

विद्यार्थियों ने अत्याधुनिक मशीनों, स्वच्छता मानकों और हाइजीनिक पैकेजिंग प्रणाली को करीब से देखा और औद्योगिक कार्यशैली का अनुभव प्राप्त किया।

कई विद्यार्थियों ने इस अनुभव को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:सहकारिता कर्मचारियों का आंदोलन तेज़: 11वें दिन भी डटे रहे कर्मचारी, अल्मोड़ा AR का फूंका पुतला

दुग्ध संघ के प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने छात्रों को बाजार में मिलावटी दुग्ध उत्पादों से होने वाले खतरों की जानकारी दी तथा शुद्ध व प्रमाणित उत्पादों के चयन के महत्व पर बल दिया।

उन्होंने बताया कि आंचल उपभोक्ता स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन करता है।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्पादन तकनीक, परीक्षण प्रयोगशालाओं और गुणवत्ता जांच प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सियासी हलचल! कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना से लेकर हत्या की साजिश तक के आरोप

छात्रों ने कहा कि इस शैक्षिक भ्रमण से उन्हें दुग्ध उद्योग की गहन जानकारी प्राप्त हुई, जो उनके लिए भविष्य में उपयोगी सिद्ध होगी।कार्यक्रम में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, कारखाना प्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह राणा, विजय चौहान, मनोज कुमार, सुमित पांडे, संजय तिवारी सहित विद्यालय की शिक्षिकाएँ शिखा वर्मा, शालिनी जोशी और शिक्षक दिवाकर राणा उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।