खबर शेयर करें -

उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती के लिखित परीक्षा 51,961 उम्मीदवारों ने दी थी। परीक्षा के लिए 83776 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 18 दिसंबर 2019 को विज्ञापन जारी किया था।

वन दरोगा की भर्ती परीक्षा दोबारा कराए जाने के निर्णय के खिलाफ परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों ने नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के बाद यूकेएसएसएससी से दोबारा परीक्षा कराए जाने का कारण पूछा और सभी सबूतों के साथ जवाब पेश करने के लिए कहा है।

दो और आरोपी गिरफ्तार, पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में अब तक 13 आरोपियों की हुई गिरफ्तारियां 

यह भी पढ़ें -  📰 चेकिंग के दौरान SUV से ₹1.55 करोड़ कैश बरामद, मचा हडकंप

कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन मार्च की तिथि नियत की है। इस भर्ती परीक्षा में 316 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा पास की है। न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। 2019 में यूकेएसएसएससी ने वन दरोगा की भर्ती परीक्षा कराई थी।
आयोग ने 30 दिसंबर को विज्ञप्ति जारी कर चुने गए अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज सत्यापन कराने के लिए बुलाना शुरू कर दिया था लेकिन एसटीएफ जांच में पता चला था कि वन दरोगा भर्ती में भी नकल हुई थी। इसके बाद आयोग ने भर्ती परीक्षा में घपला व नकल की आशंका देखते हुए परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें -  दवा दुकानों की हड़ताल से चरमरा सकती है सेहत! उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड:केमिस्टों से माँगा सहयोग, दिया आश्वासन

इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों ने विरोध करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अधिवक्ता रजनी कुरियाल ने बताया कि अभ्यर्थियों का कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के दोबारा परीक्षा करवाना ठीक नहीं है। आखिर इतनी बड़ी संस्था से करवाया गया पेपर कैसे लीक हो सकता है।

अब Free To Air चैनल्स देखने के लिए नहीं पड़ेगी सेटअप बॉक्स की जरुरत, भारत सरकार के टेलीविज़न निर्माताओं को कड़े निर्देश

51,961 अभ्यर्थियों ने दी थी लिखित परीक्षा
बता दें कि उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती के लिखित परीक्षा 51,961 उम्मीदवारों ने दी थी। परीक्षा के लिए 83776 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 18 दिसंबर 2019 को विज्ञापन जारी किया था। 16 से 21 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन परीक्षा कराई गई। आठ जनवरी 2022 को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया गया। जिसमे 316 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे।

यह भी पढ़ें -  📰 कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार, शोरूम में हंगामा, वीडियो वायरल—जांच के इंतजार में मामला

मित्र पुलिस की क्रूरता का एक और अध्याय – सचिवालय कूच करने जा रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, सीबीआई जांच की मांग पर अड़े छात्र

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad