ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड,बागेश्वर

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां आज एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा इस हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गई।

सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घटनाक्रम के मुताबिक आज दिनाँक 08 दिसम्बर 2022 को जनपद नियंत्रण कक्ष बागेश्वर से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई की रमाडी नामक स्थान के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें -  खूनी बनी लालकुआं सड़क: 4 दिन में किशोरी संग 3 युवाओं की दर्दनाक मौत, मोटाहल्दू में मातम,वीडियो

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल HC टीका सिंह कार्की के नेतृत्व में घटनास्थल हेतु रवाना हुई।एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन वैगनआर कार (UA 04 E 4727) है, जो लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरी है।

यह भी पढ़ें -  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे मोटाहल्दू के युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से पसरा मातम

वाहन में 6 व्यक्ति सवार थे। जिनमे से एक महिला व बच्ची को स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा खाई से 01 पुरुष व 03 महिलाओं के शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।मृतकों का विवरण-

1 दरपान सिंह S/O दान सिंह– उम्र 60 वर्ष, बिन्दुखत्ता

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

2 लाली देवी w/0 खुशाल सिंह उम्र – 55 वर्ष, ग्राम – चेटानगड

3 गोपुनी देवी w/O गोपाल सिंह उम्र- 62 वर्ष , ग्राम – चेटानगढ़

4 आनुली देवी w/O पान सिंह उम्र 50वर्ष, ग्राम- भनार

घायलों का विवरण– (5) ज्योति Dlo गंगा सिंह उम्र – 4 वर्ष

घायल ग्राम – चेटानगढ़

6पुष्पा देवी w/o बलवत सिंह उम्र 32 वर्ष (घायल) ग्राम – चेटानगढ़

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad