खबर शेयर करें -

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय यूओयू को शीघ्र ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से ‘12 बी’ की मान्यता मिलेगी। इसे लेकर  यूजीसी की सात सदस्यीय टीम ने गुरुवार और शुक्रवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय में दो दिवसीय वर्चुअल निरीक्षण किया।

यूजीसी के ‘12 बी’ का दर्जा प्राप्त करने के बाद विवि को कार्यक्रमों को  संचालित करने की स्वतंत्रता मिलेगी। साथ ही विवि के शिक्षक केंद्रीय स्तर पर यूजीसी की ओर से संचालित शोध परियोजनाओं के लिए आवेदन भी कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, पांच जिलों में रेड अलर्ट; सात जिलों में स्कूल बंद

निरीक्षण में यूजीसी के विशेषज्ञ कमेटी के अध्यक्ष प्रो. केदार सिंह की अध्यक्षता में छह अन्य सदस्य शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने विवि की भौतिक संरचना, मानव संसाधन, अकादमिक गतिविधियां और प्रशासनिक व्यवस्था का मूल्यांकन किया। साथ ही टीम ने विश्वविद्यालय के सभी विभागों, निदेशालयों, अनुभागों और प्रकोष्ठों का ऑनलाइन निरीक्षण किया और शिक्षकों व कर्मचारियों से फीडबैक लिया।

यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद हिमाचल के बद्दी में मिलीं तीन बालिकाएं, नैनीताल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय इस निरीक्षण में सफल होगा और जल्द ही यूजीसी से ‘12 बी’ की मान्यता प्राप्त करेगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad