ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, लालकुआं

हल्द्वानी से बरेली को जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस कोतवाली चौराहे पर ओवरटेक करने के चक्कर में बिंदुखत्ता निवासी व्यवसाई की कार से जा टकराई, जिसके बाद हुए विवाद के चलते बस में बैठे यात्रियों ने किराया वापसी को लेकर जमकर हंगामा कर दिया।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने यात्रियों एवं दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाकर यात्रियों का किराया वापस करवा कर उन्हें रवाना किया, उक्त दुर्घटना में कार चला रहे लकी जोशी मामूली रूप से जख्मी हो गये। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर बाद हल्द्वानी से बरेली को जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस संख्या:- यूपी 27 टी, 9225 लालकुआं कोतवाली चौराहे पर ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क के किनारे खड़ी कार संख्या:- यूके 04 एई- 9115 से टकरा गई, जिसके चलते कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर होते ही व्यवसाई और रोडवेज के चालक परिचालक आपस में भिड़ गए, और भीड़ इकट्ठा हो गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

जैसे ही 10-15 मिनट विवाद बढ़ा तो बस में बैठे लगभग 50 यात्रियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। यात्री बस के परिचालक से अपना किराया वापस मांगने लगे, परिचालक ने किराया वापस करने से साफ इंकार कर दिया तो हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने यात्रियों एवं बस व कार पक्षों को कोतवाली बुलाया तथा सबसे पहले बस यात्रियों का किराया वापस कराया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

उसके बाद बरेली से पहुंचे परिवहन निगम के अधिकारी और बिंदुखत्ता निवासी व्यवसाई लक्की जोशी के बीच वार्ता हुई, अंततः दोनों पक्षों के बीच देर शाम समझौता हो गया।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad