ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी पहुंचने के बाद शिवम ने पिता को फोन किया और गले में दर्द होने की बात कही। इस पर पिता ने मेडिकल स्टोर से दवा लेने की सलाह दी। इसके बाद वह बेहोश हो गया। आनन फानन उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रतियोगी परीक्षा के लिए यूपी के शाहजहांपुर से हल्द्वानी पहुंचे युवक के गले में दर्द हुआ, उसे बेहोशी की हालत में बेस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यूपी के शाहजहांपुर के मोहल्ला लोधीपुरा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनका बेटा शिवम चौधरी (24) बीटेक उत्तीर्ण करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रविवार को

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

हल्द्वानी में उसकी बैंक की परीक्षा थी

हल्द्वानी आने के लिए शनिवार शाम करीब 8:30 बजे वह ट्रेन में बैठा और रविवार सुबह करीब 4:30 बजे हल्द्वानी पहुंचा था। हल्द्वानी पहुंचने के बाद शिवम ने पिता को फोन किया और गले में दर्द होने की बात कही। इस पर पिता ने मेडिकल स्टोर से दवा लेने की सलाह दी। कोतवाली पुलिस के एसआई नीरज चौहान ने बताया कि सुबह करीब दस बजे स्थानीय लोगों ने

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

शिवम को बेस के पास बेहोश पड़ा देखा और अस्पताल पहुंचाया।

करीब दो-तीन घंटे बाद ओम प्रकाश के पास बेस अस्पताल से फोन पहुंचा और बेटे को दौरा पड़ने की बात बताते हुए जल्द हल्द्वानी पहुंचने के लिए कहा। ओमप्रकाश के मुताबिक हल्द्वानी आने की तैयारी करने के दौरान दोबारा अस्पताल से फोन पहुंचा और बेटे की मौत की सूचना दी। कुछ ही घंटों में परिजन हल्द्वानी पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे मोटाहल्दू के युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से पसरा मातम

इकलौते बेटे को थी सरकारी नौकरी की इच्छा

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद शिवम के पिता ने बताया कि वह कपड़ा फैक्ट्री से रिटायर हो चुके हैं। उनके तीन बच्चे हैं। एक बेटी की शादी कर चुके हैं और छोटी बेटी पढ़ाई कर रही है। बताया कि बीटेक के बाद शिवम सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad