ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

सितारगंज : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा की हत्या की सजिश का मामला सामने आया है । सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश करने के मामले मे चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गयी है ।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने सितारगंज कोतवाली पहुचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है तहरीर में जिक्र है कि हल्द्वानी जेल में आरोपी यूपी निवासी सतनाम से मुलाकात उसमें सतनाम से कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे की हत्या करनी है|

तब सतनाम ने अपने दोस्त किच्छा में रहने वाले मोहम्मद अजीज उर्फ गुड्डू को बड़ा अपराधी बताते हुए उसे सुपारी देने की बात कही थी । और साथ ही जेल से बाहर निकलने पर अपने साथी हरभजन सिंह व गुड्डू से मिलवाने की बात कही थी। सतनाम सिंह पुत्र बलविंदर सिंह ने कहा कि गुड्डू से बात कर काम करवा देगा पुलिस द्वारा दी गई तहरीर में यह भी कहा गया है कि हीरा सिंह पुत्र चंबा राम निवासी कोटाफ़र्म सिसौना थाना सितारगंज मे पूर्व में गेंहू चोरी के मामले में भी जेल गया था तथा उक्त व्यक्ति अवैध रूप से खनन का कार्य करता है कि हीरा सिंह गेहूं चोरी वाले मामले में स्वयं को जेल भिजवाने के लिए बेवजह कैबिनेट मंत्री , पशुपालन डेयरी मंत्री विभाग व प्रोटोकॉल उत्तराखंड सरकार को दोषी मानता है व मंत्री से साजिश रखता है ।

इस प्रकार हीरा सिंह कैबिनेट मंत्री की हत्या कराने हेतु षड्यंत्र रच रहा था । इस बीच जब मंत्री जी सितारगंज में 2 अक्टूबर को आए थे । तब विधानसभा भ्रमण के दौरान कुछ स्थानों पर उसने देखा पुलिस को दी तहरीर में उमाशंकर ने कहा कि मैं और मेरे साथी लोग जो मंत्री के पास काम करते हैं उस पर नजर रख रहे थे । और मिली जानकारी के अनुसार सतनाम सिंह पैरोल पर आया था । हीरा सिंह उससे मिल था । तथा हीरा सिंह ने सतनाम सिंह व उसके दोस्त हरभजन सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति मोहम्मद अजीज उर्फ गुड्डू से अपराधियो से संपर्क कराया था तत्काल उनको गिरफ्तार नहीं किया गया। तो वह इस घटना को अंजाम दे सकते हैं।
आप पुलिस टीम ने हीरा सिंह सतनाम सिंह हरभजन सिंह व मोहम्मद अजीज उर्फ गुड्डू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad