ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

 

लालकुआं: 2022 में मिसेज़ इंडिया उत्तराखंड बनी हल्दूचौड़ निवासी आभा गोस्वामी ने मिसेज़ इंडिया वर्ल्ड के फाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की है, आभा 13 से 19 जुलाई तक श्रीलंका के कोलंबो में होने वाले मिसेज़ इंडिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
हल्दूचाैड़ के पेशकारपुर निवासी आभा गोस्वामी के पति ललित गोस्वामी पेशे से व्यापारी है, उनका हल्द्वानी में हिडन लीफ कैफ़े एंड रेस्टोरेंट भी है, जबकि पूर्व में वह उत्तराखंड ग्राम्य विकास विभाग में सेवाएं दे चुकी है, गत वर्ष 2022 में उन्होने मिसेज़ इंडिया उत्तराखंड का खिताब अपने नाम किया था

जबकि इस बार उन्होने श्रीलंका के कोलंबो स्थित होटल सिनोमन ग्रैंड में 13 जुलाई से 19 जुलाई तक आयोजित मिसेज़ इंडिया वर्ल्ड के फाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की है, जिसमें सामिल होने के लिए वह श्रीलंका के लिए रवाना हो गई है, उन्होने बताया कि प्रतियोगिता के जज पैनल में फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, डीनो मारिये, पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत और बालीवुड की कई बड़ी हस्ती सामिल रहेंगी। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad