खबर शेयर करें -

हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एसीएमओ के ड्राइवर मुकेश पुजारी ने अपनी लिव-इन पार्टनर पिंकी, जो शिवलोक कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर चलाती थी, की लोहे की रोड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे और उनकी एक आठ वर्षीय बेटी भी है। मुकेश की पहली पत्नी से दो बेटे हैं। पुलिस ने मौके से लोहे की रोड बरामद की है। हत्या के पीछे आपसी विवाद और शक को वजह माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  ​अग्रसर भारत: उत्तराखंड विशेष समाचार बुलेटिन

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है।