खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। पुलिस ने बनभूलपुरा उपद्रव के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक व उसके बेटे अब्दुल मोईद की गिरफ्तारी के लिए चार राज्यों की सीमा लांघ दी है। हल्द्वानी से बरेली व दिल्ली से हरियाणा तक दबिश दी जा रही हैं।

1500 से अधिक फुटेज खंगाले जा चुके हैं। मलिक के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए पहले ही लुक आउट सर्कुलर जारी हो चुका है।

आरोपितों पर जल्द बड़ा इनाम घोषित घोषित किया जाएगा। आठ फरवरी को बनभूलपुरा उपद्रव के बाद से अब्दुल मलिक व उसका बेटा फरार है। पुलिस ने अब्दुल मलिक को साजिशकर्ता माना है, क्योंकि मलिक ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध मदरसा व अवैध नमाजस्थल बना दिया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड भाजपा: मंडल अध्यक्ष की राय तय करेगी विधायकों का टिकट, जानिए

आठ फरवरी को इसी अवैध निर्माण को तोड़ने पर भीड़ ने विरोध प्रदर्शन कर पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव और आगजनी की थी। बनभूलपुरा थाना तक फूंक दिया था। पुलिस ने इस उपद्रव का मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को माना और उसकी तलाश में पुलिस ने हल्द्वानी में संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत

बरेली, दिल्ली व हरियाणा तक में तलाश

इसके बाद पुलिस बरेली, दिल्ली व हरियाणा में दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस का प्रयास मलिक को जल्द गिरफ्तार करना है। पुलिस उसे भागने का मौका नहीं देना चाहती है। इसलिए समय रहते लुक आउट सर्कुलर जारी किया। इससे पहले उसके विरुद्ध एनबीडब्ल्यू व कुर्की की कार्रवाई भी की।

यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

उसकी तलाश में सर्लिवांस की मदद भी ली जा रही है। मुंबई तक संपत्ति होने की चर्चा पुलिस सूत्रों के अनुसार मलिक की संपत्ति मुंबई तक होने की चर्चा है। इसमें सत्यता कितनी है। पुलिस इसकी जांच करेगी। साथ ही मलिक की बरेली, दिल्ली व हरियाणा की संपत्ति भी जब्त की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad