खबर शेयर करें -

कोसी नदी पर बने पुल पर छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलट कर पुल के नीचे गिर गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई।

देर रात घर लौट रहे युवक की स्कूटी अचानक हुआ एक्सीडेंट, युवक की हुई मौत

कोसी नदी पर बने पुल पर छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलट कर पुल के नीचे गिर गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। परिचालक और छह यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद सभी अपने गंतव्य को चले गए। हादसे के बाद बस को क्रेन की मदद से निकाला गया।

यह भी पढ़ें -  ​विशेष विश्लेषण: उत्तराखंड में गैस की किल्लत महज अफवाह, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू; भ्रामक खबरों पर शासन सख्त

शुक्रवार दोपहर रामनगर डिपो की बस संख्या यूके-07पीए-2487 हल्द्वानी से रामनगर आ रही थी। बस में 16 यात्री सवार थे। सभी रामनगर आ रहे थे। बाल सुंदरी मंदिर की ओर से जैसे ही बस कोसी नदी पर बने नए पुल पर चढ़ी तभी सामने से तेजी गति से टाटा 407 (छोटा हाथी) आ रहा था। छोटा हाथी गलत साइड चल रहा था, उसे बचाने की कोशिश में छोटा हाथी में टक्कर लग गई और बस पुल से नीचे गिर गई। हादसे में छोटा हाथी भी सड़क पर पलट गया और उसका चालक मौके से भाग गया। हादसा होते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। इलाज के लिए सभी सरकारी मदद का इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -  ​सातताल: आपदा में टूटी पुलिया बनी पर्यटकों के लिए मुसीबत, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

सूचना पर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसएसआई अनीस अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में मौजूद यात्रियों को बाहर निकालने के साथ ही घायल छह यात्रियों और चालक-परिचालक को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। रोडवेज बस में चालक, परिचालक और 16 यात्री सवार थे। हादसे में बस चालक गुलबदन सिंह (42) पुत्र सरजीत सिंह निवासी गांव कल्लूवाला कालागढ़ थाना रेहड़ जिला बिजनौर की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  बिन्दुखत्ता: 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान' की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

नीरज चोपड़ा ने फिर किया कमाल,पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर दूर भाला फेंककर खिताब किया अपने नाम 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad