खबर शेयर करें -

हल्द्वानी यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिले अज्ञात युवक के शव से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, काठगोदाम थाना क्षेत्र के जंगल से गुजरने वाले गधेरे में अज्ञात युवक का शव मिला। शव को जानवर खा गए हैं। कमर से नीचे का हिस्सा कंकाल हो चुका है और एक हाथ गायब है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है।

यह भी पढ़ें -  🥛 दुग्ध संघ के जनजागरुकता अभियान से 📈 85,400 लीटर की रिकॉर्ड वृद्धि, अध्यक्ष मुकेश बोरा ने जताया आभार 🙏

पुलिस के मुताबिक नैनीताल रोड स्थित गुलाबघाटी से करीब 2.5 किलोमीटर आगे गधेरे में कुछ लोगों नै एक युवक का शव पड़ा देखा। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव की हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि उसकी शिनाख्त नहीं हुई,

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी! इन जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी

जामा तलाशी में भी पहचान लायक कुछ नहीं मिला। गधेरे में शव औंधे मुंह पड़ा था। कमर से ऊपर का हिस्सा लगभग सड़ चुका था। कमर के नीचे का हिस्सा भी धड़ से अलग था। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र 22 वर्ष के करीब है।