खबर शेयर करें -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को एलटी भर्ती की दूसरी सूची जारी कर दी। पूर्व में करीब 1300 की सूची जारी हुई थी, बाकी पदों के लिए यह सूची जारी हुई है। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि पिछले साल 18 अगस्त को एलटी भर्ती परीक्षा कराई गई थी।

यह भी पढ़ें -  ​अग्रसर भारत: उत्तराखंड विशेष समाचार बुलेटिन

पहली सूची जनवरी में जारी हुई थी।

बचे पदों के लिए मंगलवार को दूसरी सूची जारी की गई। इस सूची में एलटी हिंदी के 26, एलटी सामान्य के चार, एलटी अंग्रेजी के सात, एलटी ड्राइंग के छह, एलटी मैथ्स के चार, एलटी फिजिकल के छह और एलटी म्यूजिक के एक शिक्षक का चयन किया गया है। आयोग की वेबसाइट से सूची देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें -  ​विशेष विश्लेषण: उत्तराखंड में गैस की किल्लत महज अफवाह, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू; भ्रामक खबरों पर शासन सख्त

प्रयोगशाला सहायक भर्ती का संशोधित पाठ्यक्रम जारी

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रयोगशाला सहायक (रसायन), मशरूम पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान), प्रयोगशाला सहायक उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग और पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती का संशोधित पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट से नया पाठ्यक्रम देखकर ही अपनी तैयारी को पुख्ता करें।