ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर यहां एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दो सहेलियों की जंगल में पत्थरों से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल पिथौरागढ़ जनपद के नेपाल बॉर्डर से लगे अछाम के ढकारी गांव पालिका 8 निवासी सरस्वती खड़का और इशरा खड़का के साथ ढकारी गांव पालिका 3 निवासी दीपेश एवं राजेश बुढ़ा का फोन से संपर्क हुआ था। हादसे के दिन दोनों सहेलियां जंगल में बकरियां चराने गईं थी. वहीं दूसरे गांव से राजेश और दीपेश नाम के दोनों लड़के फोन पर संपर्क होने के बाद पहली बार उनसे मिलने पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  Breaking:उत्तराखंड: 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद

दीपेश ने सरस्वती पर पत्थर से किया हमला

जंगल में राजेश ने इशरा को उसके साथ रिलेशन शिप में आने का प्रस्ताव दिया तो उसने स्वीकार कर लिया. लेकिन दूसरे लड़के दीपेश ने जब सरस्वती खड़का को रिलेशन में आने को कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर गुस्सा होकर दीपेश ने सरस्वती पर पत्थर से हमला किया, जिसमें उसकी जान चली गई। ये सब कुछ उसकी सहेली इशरा की आंखों के सामने हुआ, उसने गांव वालों को इसकी जानकारी देने की बात कही तो दीपेश ने पत्थर से वार कर इशरा की भी हत्या कर दी। दोनों सहेलियों की हत्या करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -  Breaking: लालकुआं-बिंदुखत्ता के राजीव नगर में दिखा 8-9 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, वीडियो

दोनों आरोपी गिरफ्तार

जब सरस्वती और इसरा देर शाम तक जंगल से घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव के लोग उनकी खोज करते हुए जंगल पहुंचे. जहाँ ग्रामीणों को दोनों युवतियों के खून से लथपथ शव मिले. अपनी बेटियों के शवों को देख परिजन स्तब्ध रह गए। उसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को हिरासत में लिया. पुलिस टीम ने तुरंत ही मामले की सिनाख्त शुरू की. काफी खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह में मान लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad