खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई घटना में बाइक सवार नाबालिक सहित दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

किच्छा कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  ​हल्द्वानी: मिशन 2027 का शंखनाद: हल्द्वानी में राजनाथ सिंह की 'विशाल जनसभा', टिकट के दावेदारों का होगा कड़ा इम्तिहान

सूचना पर पहुंची किच्छा कोतवाली पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों को पूरे घटना की जानकारी ली है। बताया जा रहा है किच्छा कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर कोठा के रहने वाले 22 वर्षीय उमेश पुत्र रामप्रवेश अपने गांव के ही 16 वर्षीय अंशु पुत्र राधेश्याम के साथ राघव नगर में बाइक पर सवार होकर किसी काम से गए थे।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी स्टेडियम में ‘कैद’ हुए इंटरनेशनल क्रिकेटर! पेमेंट विवाद के चलते मचा हड़कंप

इस दौरान वापस लौटते वक्त उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार उमेश और अंशु की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची किच्छा कोतवाली पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया।

यह भी पढ़ें -  🚨 हनीट्रैप गैंग का बड़ा भंडाफोड़! महिलाओं के जाल में फंसा कर बनाते थे अश्लील वीडियो, 6 आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर घटना किस कारण से हुई है। एसपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad