खबर शेयर करें -

कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं। इस खबर के बाद उनके घर में मातम छा गया है. यह खबर पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई है।

इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.

26 साल के आदर्श 2018 में सेना में शामिल हुए थे. उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में किसान हैं। आदर्श ने 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से की है। 2018 में वह गढ़वाल राइफल्स में शामिल हुए। इस बीच वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। आदर्श तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनके बलिदान की खबर सोमवार देर रात परिवार को मिली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad