ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा में सोमवार पांच मई को भीषण सड़क हादसा हो गया. बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों के मरने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है.

जानकारी के मुताबिक हादसा ओखलकांडा क्षेत्र में कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर हुआ. बताया जा रहा है कि बारातियों से भरा बोलेरो वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया. स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन में कई लोग सवार थे. हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

बोलेरो में करीब 7 लोग सवार थे, जिन्हें 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला और दो पुरुष को मृत घोषित कर दिया. जबकि चार अन्य लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है, जो हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

स्थानीय लोगों ने हादसे को लेकर गहरी नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि ओखलकांडा क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिला प्रशासन अब तक सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है. दुर्गम क्षेत्रों में बदहाल सड़कों, सुरक्षा दीवारों की कमी और नियमित निरीक्षण न होने के चलते ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad