खबर शेयर करें -

हरदोई। जन कल्याण हेतु अभी हाल ही में अस्तित्व में आयी सामाजिक संस्था प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति में देश के बड़े ब्यूरोक्रेट्स से लेकर बड़े बड़े उद्योगपति व समाजसेवियों का जुड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज जिले की मल्लावां नगरपालिका में रहे पूर्व अधिशाषी अधिकारी रहे मुकेश निगम, पूर्व में जिला पंचायत राज अधिकारी रहे अनिल कुमार, पूर्व में डाक अधीक्षक रहे राकेश श्रीवास्तव , उप्र सरकार में पूर्व विशेष सचिव रहे आर.बी सिंह, पूर्व खण्ड विकास अधिकारी रही सुधा आर्य, सांडी ब्लॉक में पूर्व खण्ड विकास अधिकारी रहे उमाकांत पाण्डेय, बड़ोदरा गुजरात से डाॅ. रेशमा सूर्यवंशी के साथ असम से उद्योग पति कमल कुमारी समिति में जुड़ी है। अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इन लोगों के समिति में शामिल होने से समिति को मजबूती मिलेगी। समिति के उपाध्यक्ष रामप्रकाश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष समता शर्मा एडवोकेट, मंत्री शत्रुघ्न द्विवेदी, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष लीला पाठक, महिला जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष डा. राम-लखन गुप्ता (अनुज) समेत समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्वागत करते हुए अपनी शुभकामनाएं ज्ञापित की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad