खबर शेयर करें -

किच्छा :

पुलिस से बचने के लिए शराब तस्कर अपना नाम बदल कर सिरोली कलां में मुस्लिम महिला के साथ रहने लगा, पुलिस ने उसको अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
कोर्ट में पेश नही होने के चलते फुलभट्टा निवासी राजू सिंह पुत्र नत्थू सिंह के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट भी जारी किया था।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: बेखौफ सांडों का 'तांडव', मोबाइल शॉप में घुसकर मचाई भारी तोड़फोड़; प्रशासन की चुप्पी से जनता में आक्रोश, वीडियो

जिसपर एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट की अगुवाई में पुलिस टीम राजू सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम पुलभट्टा की तालाश में जुटी हुई थी।

यह भी पढ़ें -  ​विशेष विश्लेषण: उत्तराखंड में गैस की किल्लत महज अफवाह, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू; भ्रामक खबरों पर शासन सख्त

इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि राजू सिंह ने एक विधवा मुस्लिम महिला से विवाह कर शफीक अहमद नाम रखकर उसके साथ इंदिरा नगर सिरोली कलां थाना पुलभट्टा में रह रहा है।

इसकी जानकारी मिलने पर एसओ कमलेश भट्ट ने राजू सिंह पुत्र नत्थू सिहं को मौलाना आजाद स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू भी बरामद कर लिया। उसके विरुद्ध रुद्रपुर व किच्छा में शराब तस्करी के कई मुकदमें भी दर्ज है