mausam
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

दक्षिण-पश्चिमी मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे चुका है। यह निर्धारित समय पर उत्तराखंड पहुंचा है। हालांकि पिछले साल से इस बार मानूसन छह दिन पहले ही राज्य में पहुंच गया है। पिछले वर्ष 30 जून को मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दी थी। आमतौर पर केरल से उत्तराखंड पहुंचने में मानसून को तीन सप्ताह से अधिक का समय लगता है।

हलद्वानी – दूसरे धर्म के प्रेमी के साथ मिली नाबालिग मुस्लिम लड़की, लोगों ने किया थाने का घेराव, खूब हुआ हंगामा

उत्तराखंड में मानसून ने शनिवार को दस्तक दे दी है। हरिद्वार को छोड़कर लगभग सभी जनपदों में अधिकांश क्षेत्रों में रविवार- सोमवार से मानसून की वर्षा शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए, रविवार से देहरादून समेत सात जनपदों में अगले 24 घण्टे में भारी से बहुत भारी वर्षा का अरेंज अलर्ट जारी किया किया गया है। इस दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनिताल व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

इस बार छह दिन पहले उत्तराखंड पहुंचा मानसून

दक्षिण-पश्चिमी मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे चुका है। यह निर्धारित समय पर उत्तराखंड पहुंचा है। हालांकि, पिछले साल से इस बार मानूसन छह दिन पहले ही राज्य में पहुंच गया है। पिछले वर्ष 30 जून को मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दी थी। आमतौर पर केरल से उत्तराखंड पहुंचने में मानसून को तीन सप्ताह से अधिक का समय लगता है। ऐसे में प्रदेश में 25 जून को मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन इस बार बिपरजॉय चक्रवात के कारण मानसून के देरी से आने की अंदेशा बढ़ गई थी।

अरब सागर में उठ रहे चक्रवात

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

भारतीय मौसम विभाग की ओर से भी अरब सागर में उठ रहे चक्रवात के कारण मानसून के केरल से आगे बढ़ने की रफ्तार कुछ धीमी रहने की आशंका जताई गई थी, जिससे उत्तराखंड में मानसून के और विलंब होने की भी संभावना बन रही थी है। लेकिन पिछले सप्ताह से मानसून ने रफ्तार पकड़ी और देश के कई हिस्सों में दस्तक दे दी। बीते वर्ष प्रदेश में 30 जून को मानसून ने पूरी तरह से प्रवेश कर लिया था। वहीं, वर्ष 2021 में यह समय से पहले 13 जून को ही उत्तराखंड पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

पिछले 10 वर्षों में इस दिन पहुंचा मानसून

 2012 08 जुलाई
 2013 23 जून
 2014 14 जुलाई
 2015 19 जून
 2016 16 जून
 2017 28 जून
 2018 28 जून
 2019 03 जुलाई
 2020 03 जुलाई
 2021 13 जून
 2022 30 जून
 2023 24 जून

पीएम मोदी ने जो बाइडेन को गिफ्ट में दिए उत्तराखण्ड में उत्पादित प्रसिद्ध चावल, जानिए इस चावल का इतिहास

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad