खबर शेयर करें -

कुछ शारीरिक संकेत को हम नजर अंदाज कर देते हैं, जो गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। पेशाब में झाग बना भी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

क्या आपने कभी इस पर गौर किया है? इसके कई कारण हो सकते हैं। जिसमें बहुत देर तक पेशाब रोके रखना या तेज गति से पेशाब करना भी शामिल है। टॉयलेट बाउल में मौजूद सफाई पदार्थों के कारण भी आपके पेशाब में झाग बन सकता है। हालांकि आपको बार-बार अपने पेशाब में झाग दिखे तो सावधान हो जाए, क्योंकि यह पेशाब में प्रोटीन का संकेत भी हो सकता है, जो गुर्दे की पथरी या अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर के साथ हो सकता है। जलन और गहरे रंग के पेशाब जैसे अन्य लक्षणों के साथ झागदार पेशाब यूटीआई (UTI) या डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है।

झागदार पेशाब गर्भावस्था का संकेत नहीं

झागदार पेशाब गर्भावस्था का संकेत नहीं है। लेकिन यह प्रीक्लेम्पसिया (Preeclampsia) का संकेत हो सकता है, जो गर्भावस्था के दौरान होने वाली एक समस्या है। यदि इसका समय से इलाज न किया जाए तो यह दौरे या कोमा का कारण बन सकता है। इसलिए, यदि आप इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि आपको झागदार पेशाब क्यों आ रहा है, या यदि यह अपने आप ठीक नहीं होता है, तो आपको आगे के मूल्यांकन के लिए डॉक्टर से मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

पेशाब में झाग क्यों बनता है – (Peshab Mein Jhag Aana Karan)

जब मूत्राशय बहुत भरा होता है और आप तुरंत बाथरूम नहीं जाते हैं, तो आपका पेशाब तेजी से बाहर निकलता है जिससे झाग बन सकता है। हालांकि पेशाब में इस तरह का झाग आमतौर पर कुछ ही मिनटों में गायब हो जाता है और यह किसी गंभीर समस्या का संकेत नहीं है। इसके लिए कुछ देर तक फ्लश न करें, कुछ मिनटों के बाद देखें झाग गायब हुआ कि नहीं। अधिक देर तक पेशाब को न रोके।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

टॉयलेट बाउल में इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ सफाई पदार्थों के कारण भी झाग बन सकता है। यह किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या का संकेत नहीं है। इसके लिए साफ कंटेनर में पेशाब कर के देख सकते हैं।

पर्याप्त पानी न पीने या बहुत अधिक व्यायाम करने से डिहाइड्रेशन हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप आपका पेशाब अधिक गाढ़ा और झागदार हो सकता है। पेशाब का रंग भी गहरा हो जाएगा और उसमें तेज दुर्गंध भी आ सकती है। इसके लिए खूब पानी पिएं।

पेशाब में झाग आने का एक मुख्य कारण इसमें प्रोटीन की उपस्थिति है। पेशाब में प्रोटीन अधिक व्यायाम या प्रोटीन सप्लीमेंट के अत्यधिक सेवन के बाद हो सकता है, लेकिन यह अधिक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। जिसमे किडनी की समस्या, अनुपचारित उच्च रक्तचाप या डायबिटीज शामिल है। इसके लिए पेशाब की जांच करवाएं।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

पेशाब मार्ग में संक्रमण (यूटीआई) के कारण पेशाब में झाग बन सकता है, मूत्राशय में बैक्टीरिया भी मौजूद हो सकता है। इसके अन्य लक्षण भी हो सकते हैं, जिसमें पेशाब करते समय दर्द या जलन, बार-बार पेशाब आना और पेशाब में ब्लड शामिल है। ऐसा महसूस करने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

किडनी का काम खून को छानना और पेशाब का उत्पादन करना और उसे शरीर से बाहर निकाल देता है। , जिसे फिर शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है। पेशाब में झाग बनना आप की किडनी में गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। इसके उपचार के लिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

पुरुषों में झागदार मूत्र वीर्य के कारण हो सकता है, हालांकि यह एक आम बात नहीं है। यह तब हो सकता है जब वीर्य की थोड़ी मात्रा मूत्रमार्ग में प्रवेश करती है। इसके लिए तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाएं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad