ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

तीन दिन के भीतर रौशिल में दो मोटर साइकिलों को फूंकने वाले आरोपी को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों के थाना घेरने पर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। 

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड: 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, केदारनाथ-बदरीनाथ में उमड़ रही भीड़

रौशिला सैला निवासी रमेश चंद्र जोशी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि इस मामले में रोहित सम्मल पुत्र स्व. कुंदन सिंह सम्मल निवासी ग्राम रौशिला सैला काठगोदाम को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं बिंदुखत्ता:खुशी के पलों में भी नहीं भूले हक की लड़ाई: राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए जश्न के बीच गूंजे नारे, वीडियो

आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। बताया जाता है कि रोहित खनन कारोबारी है और पीड़ित पक्ष लगातार खनन को लेकर आरटीआई लगाता था। इससे नाराज होकर रमेश और उसके चचेरे भाई की मोटर साइकिलों में आग लगा दी थी। पुलिस टीम में हैड़ाखान चौकी प्रभारी कृपाल सिंह, कांस्टेबल अमर सिंह राणा व टीका राम थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड: 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, केदारनाथ-बदरीनाथ में उमड़ रही भीड़
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad