खबर शेयर करें -

रामपुर : ससुराल में महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। महिला ने ससुरालियों के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें पति पर कुकर्म और ननदोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

महिला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शौकत रोड की रहने वाली है।

वह माता-पिता और एक माह की बच्ची को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिली। उन्हें बताया कि उसका निकाह सात मई 2023 को थाना शहजादनगर के ग्राम बरा मिलक नगलिया के युवक के साथ हुआ था। उसके पिता ने शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराली दहेज से खुश नहीं थे।

दहेज में मांग रहे थे तीन लाख रुपये

दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर ताने देते थे। उनका ननदोई साबिर भी ससुराल में ही रहता था। ननदोई उस पर बुरी नजर रखता था। पति की गैर मौजूदगी में कमरे में आ जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। महिला ने ससुराल वालों से शिकायत की तो ससुरालियों ने उसके साथ ही मारपीट कर दी।

पति पर साथ नहीं देने का आरोप

महिला ने बताया कि पति भी साथ नहीं देता है। उसके साथ बदसलूकी करता है। उसे वैश्यावृत्ति कराने के लिए धमकाता है। उसके साथ कुकर्म करता है। तीन अप्रैल को पति व ससुरालियों ने उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। वह मायके आ गई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने महिला के पति और ननदोई समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपित पति और ननदोई की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad