ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : पति के हरिद्वार गंगाजल लेने जाने के सात दिन बाद पत्नी ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। ससुर और जेठ भी हरिद्वार गए थे। घर में सास और बेटा ही थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर ती, जी ब्लॉक ट्रांजिट कैंप निवासी 28 वर्षीय लतिका पत्नी सुखदेव मंडल गृहिणी थी। उसके ससुर बाबूराम ने बताया कि 16 फरवरी को सुखदेव अपने बड़े भाई और अन्य साथियों के साथ गंगाजल लेने हरिद्वार चला गया था। वहीं इसके अगले दिन वह भी अपने साथियों के साथ हरिद्वार चले गए थे। घर पर बहू लतिका, 12 वर्षीय पोता और उनकी पत्नी मौजूद थीं। रविवार को लतिका ने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चली गई। पोता अपनी दादी के साथ सोने चला गया। सोमवार सुबह पोता उठकर कमरे में गया तो देखा कि उसकी मां ने चुन्नी के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। सोमवार दोपहर सुखदेव भी घर पहुंचा। इधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों से घटना की जानकरी ली। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्ट्या जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। महिला का पति फड़ लगाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad