खबर शेयर करें -

तराई के जंगलों में इन दिनों हाथियों का आतंक है. हाथी जंगलों से निकलकर आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में गौला रेंज अंतर्गत हाथियों के झुंड ने हल्दूचौड़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जमकर तांडव मचाया. हाथियों ने फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ आधा दर्शन लोगों के घरों की दीवारें और गेट को तोड़ा है. वहीं, सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को भगाने का काम किया.

यह भी पढ़ें -  (Big breaking) ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 10 दिन की मोहलत पर माने ग्रामीण, अधिसूचना न जारी होने पर तहसील में होगा अनिश्चितकालीन धरना

बताया जा रहा है कि जंगली हाथियों का झुंड बीती रात लगभग 10 बजे बबूर गुम्टी गांव में घुस गया. हाथियों के झुंड ने लगभग आधा दर्जन से अधिक घरों की दीवारें और गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. मौके पर वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाया गया, लेकिन वह भी हाथी को नहीं भगा सके. काफी देर तक पटाखे फोड़ने के बाद भी हाथी नहीं भागे.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: विवाहिता आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग के आरोप में कार्रवाई; दो अन्य की तलाश

जिन ग्रामीणों का अत्यधिक नुकसान हुआ है, उनमें गोपाल दत्त भट्ट, शेखर भट्ट, शुभम वर्मा, कपिल पंडित और राजेंद्र पांडे सहित आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण शामिल हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों से निजात दिलाने और नुकसान की भरपाई करने की मांग उठाई है. वहीं, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि वन विभाग हाथियों को गांव की ओर जाने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है, इसके लिए टीम का गठन किया गया है, जो कि निरंतर हाथियों पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उनकों मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में महारैली के बाद बड़ा ऐलान: मंत्री राम सिंह कैड़ा के आश्वासन पर भी नहीं माने ग्रामीण, तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad