ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

निकटवर्ती क्षेत्र गौलापार के पूर्वी खेड़ा गांव निवासी एक विधवा महिला ने काठगोदाम कैंप में तैनात सीआरपीएफ के जवान पर झूठ बोल कर शादी करने और उसके बाद मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ब्लैकमेल करना युवक को पड़ा भारी हल्द्वानी में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

मिली जानकारी के अनुसार गौलापार स्थित पूर्वी खेड़ा गांव में किराये पर रहने वाली एक विधवा महिला ने काठगोदाम पुलिस थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि वर्ष 2022 में सीआरपीएफ जवान सुरेंद्र सिंह राणा जोकि काठगोदाम कैंप में बावर्ची के पद पर कार्यरत हैं ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसके साथ विवाह कर लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

वह उसे आए दिन मारता पीटता है। तथा उसके बच्चों को मारने की धमकी भी देता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला का कहना है कि उसकी वर्ष 2021 में सुरेंद्र सिंह राणा से मुलाकात हुई,

सुरेंद्र ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसका विश्वास हासिल कर लिया, और 17 फरवरी 2022 को उससे शादी कर ली, शादी के कुछ समय बाद ही उसे पता चला कि सुरेंद्र पहले से ही शादीशुदा है, महिला का कहना है कि सुरेंद्र की हरकतों से वह दहशत में है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

पुलिस पर पथराव के मामले की जांच पुलिस ही करेगी, लापरवाही पर हटाए गए तीन पुलिसकर्मी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad