ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मां ने लगाया युवक पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, पुलिस ने शुरू की करवाई 

हल्द्वानी – छोटे भाई की आत्महत्या की खबर सुन बड़े भाई को आया हार्टअटैक, परिवार में एक साथ 2 लोगों की मौत से पसरा मातम 

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि युवक ने अश्लील वीडियो से युवती का शारीरिक के साथ-साथ मानसिक उत्पीड़न किया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने रामपुर निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि दमुवाढूंगा निवासी एक महिला की ओर से मिली तहरीर में कहा गया है कि 6 मार्च को उनकी बेटी ने पंखे से लटक कर जान दे दी। आरोप लगाया कि उनकी बेटी को रामपुर निवासी अमर सिंह परेशान किया करता था।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए

आरोपी के पास युवती के फोटो और वीडियो थे, जिन्हें वह बार-बार वायरल करने की धमकी दिया करता था।

तीसरी मंजिल से कूद कर दी व्यक्ति ने दी जान, इलाज करवाने आया था पतंजलि योगपीठ

ब्लैकमेलिंग कर उसने बेटी से एक बाइक फाइनेंस करवा ली, जिसकी किस्त बेटी भर रही थी। आए दिन आरोपी की धमकियों के कारण युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad