ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रामनगर। रामनगर-रानीखेत नेशनल हाइवे 309 पर स्थित ढिकुली में मनु महारानी रिसोर्ट के पास एक दर्दनाक घटना हुई, जहां 58 वर्षीय महिला कौशल्या देवी पर बाघ ने हमला बोल दिया और  घसीटता हुआ जंगल में ले गया। महिला लकड़ी बीनने के लिए अपने कुछ साथियों के साथ समीपवर्ती जंगल में गई थी, तभी अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

महिला की चीख सुनकर अन्य महिलाएं शोर मचाते हुए वापस दौड़ीं और गांववाले भी जंगल की ओर दौड़े। लोगों का शोर सुनकर बाघ भाग खड़ा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही सीटीआर के कर्मी मौके पर पहुंचे और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में न जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामणों में भी घटना को लेकर रोष व्याप्त है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad