ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बुर्का पहनकर आई महिलाएं चोरी किए गए सामान के साथ पकड़ी गई। महिलाएं बुर्का पहनकर चोरी की घटना को अंजाम देती थी। जिससे किसी को पता नहीं चल पाए। लेकिन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से महिलाओं की करतूत का पता चल गया।

पुलिस ने एक व्यक्ति समेत तीन लोगों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रतीक मित्तल की कसेरा लाइन में दुकान व गोदाम है। प्रतीक के मुताबिक मंगलवार को उनकी दुकान पर काला बुर्का पहनकर महिलाएं खरीदारी को आईं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

15 किलो पीतल की परात को बुर्के के अंदर छिपाया

महिलाओं ने ग्राहक बनकर दुकान से 15 किलो पीतल की परात के कट्टे को बुर्के के अंदर छिपाकर रख लिया। इसके बाद वह अपने साथी बाइक संख्या यूपी 21सीएल 3010 के चालक के साथ सामान को बुर्के के भीतर छिपाकर ले गई। दुकानदार को काफी देर बाद चोरी की जानकारी हुई। कैमरे में महिला चोरी करते हुए देखी गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

प्रतीक की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद वह दोबारा बाजार में दिखी तो पुलिस को सूचना दी गई गई। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे व मुखबिर की सूचना केक आधार पर काले प्याजो थाना गलसईद मुरादाबाद उप्र. निवासी जराफत पुत्र लियाकत, आशमा पत्नी जरायफत, रोशन पत्नी नासिर को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

अपराध किया स्‍वीकार

पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार करते हुए आठ पीतल की परात व 13 स्टील की परात बरामद कराई। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त की गई बाइक को भी बरामद कर सीज कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली के एसएसआइ मनोज नयाल ने बताया कि आरोपित पहली बार रामनगर में पकड़े गए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad