खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, बाजपुर 

उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष (Uttarakhand leader of opposition) और बाजपुर विधायक यशपाल आर्य शनिवार को बाजपुर के ग्राम रानीनागल स्थित जीएनएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे. जहां नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और मेडिकल कॉलेज प्रांगण में पनप रही झाड़ियों पर नाराजगी व्यक्त की. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाते हुए झाड़ियों और घास की कटाई शुरू कर दी. नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य (Yashpal Arya) के इस अंदाज को देख वहां अफरातफरी मच गई. नेता प्रतिपक्ष ने लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज का लोकार्पण नहीं होने के पीछे भाजपा सरकार की गलत राजनीति को जिम्मेदार ठहराया.

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में दुकान पर ‘वेल्डिंग ताला’! एडवांस किराया न मिलने पर मालिक ने दुकान ही सील कर दी

धामी सरकार पर बरसे
वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उनके द्वारा नौ करोड़ से अधिक की धनराशि से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार की देखरेख में बन रहे मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है. इससे साफ पता चलता है कि सरकार शिक्षा को बढ़ावा नहीं देना चाहती है.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनका मेडिकल कॉलेज के निर्माण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मिलने वाली बेहतर शिक्षा और उसके बाद रोजगार की राह को बनाना था लेकिन मेडिकल कॉलेज नहीं बनने से युवा शिक्षा लेने से वंचित हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण को पूरा कराने के लिए कांग्रेस कर्यकर्ता आंदोलन और धरना प्रदर्शन भी करेंगे. यशपाल आर्य ने जिस तरह मेडिकल कॉलेज के निर्माम का मुद्दा उठाया है, उससे आने वाले दिनों में शीतकालिन सत्र के दौरान इस मुद्दे की गूंज विधानसभा में भी सुनाई दे सकती है. बहरहाल, झाड़ियां काटने का उनका अंदाज काफी चर्चा का विषय बना रहा.