ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: थाना ट्रांजिट कैंप में एक युवक ने अपनी साली को वीडियो कॉल करने के बाद सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक की दो बीवियां थीं और अक्सर पारिवारिक कलह होता रहता था। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

22 जनवरी की देर रात्रि डेढ़ बजे के करीब थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना मिली कि जगतपुरा के रहने वाले एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तो पता चला कि चंदिया हजारा बंगाली कॉलोनी पीलीभीत व हाल निवासी जगतपुरा के रहने वाले 33 वर्षीय युवक भगीरथ मंडल उर्फ सागर फंदे पर लटका हुआ है।

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला कि युवक की दो बीवियां थीं और अक्सर पारिवारिक कलह होता रहता था। आशंका जताई कि कलह के कारण युवक ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि आत्महत्या किए जाने से पहले भागीरथ मंडल ने अपनी साली को वीडियो कॉल कर सुसाइड किए जाने की सूचना दे दी थी। साली ने परिजनों को बताया, लेकिन इससे पहले ही युवक ने आत्महत्या कर ली।

उधर, थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों की तफ्तीश कर रही है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad