खबर शेयर करें -

समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मारपीट मामले में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत पीआरओ और गनर पर मुकदमा दर्ज, धामी सरकार ने किया निष्पक्ष जांच का वादा

काठगोदाम के जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी अभिषेक कुमार (28) पुत्र गोविंद प्रसाद एक होटल में शेफ था। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात वह मुखानी क्षेत्र में आयोजित परिचित के विवाह समारोह में गया था। रात करीब 12:30 बजे वह स्कूटी से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में सड़क दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीर हिमांशु ने घायल को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

यह भी पढ़ें -  Breaking: यहां गोला नदी में बहा छात्र, रेस्क्यू जारी, देखिए वीडियो

अभिषेक के परिवार में पिता गोविंद प्रसाद, मां सुमित्री देवी, बहन कविता और बड़ा भाई है। जानकारी के मुताबिक आगामी 15 मई को बड़े भाई की शादी प्रस्तावित है। खुशियों की तैयारी करने वाले आंगन में मातम पसर गया। अभिषेक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:काम शुरू होने से पहले ही लग गया 'शुभारंभ' का पत्थर, निरस्त टेंडर के बीच श्रेय की सियासत पर उठे सवाल

हल्द्वानी अवैध अतिक्रमण बनभूलपुरा मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में टली, जानिए अब कब और कैसे होगी सुनवाई 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad