ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, पौड़ी 

आजतक आपने कई प्रेमी-प्रेमिकाओं की खबरें पढ़ी होगी। लेकिन उत्ताराखंड के पौड़ी गढ़वाल की कहानी बिल्कुल फिल्मी है। जिसके बाद फिल्मी स्टाइल में बाइक पर सवार होकर दिल्ली निवासी प्रेमी अपने दोस्त के संगा प्रेमिका को लेने के लिए उसके गांव पहुंचा। ऐसे में प्रेमिका भी अपने प्रेमी के साथ जाने को पूरी तरह तैयार थी। लेकिन इसकी भनक गांव वालों को लग गई। इसके बाद शुरू हुई असली फिल्मी कहानी पढ़िये आगे…

गांव वालों को खबर मिली कि प्रेमी-प्रेमिका और दोस्त गांव से निकलते वाले है। ऐसे में ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर पीट दिया। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। युवती के माता-पिता ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इस दौरान युवती ने खुद को बालिग बताकर पुलिस को अपने अधिकार गिना दिए। ऐसे में  पुलिस ने भी अपने पांव पीछे खींच लिए। प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ ​दिल्ली चली गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

पूरा मामला मामला पौड़ी जिले के वीरोंखाल विकासखंड का है। जहां प्रेम-प्रसंग के चलते दिल्ली से एक युवक अपने दोस्त के साथ अपने प्रेमिका को लेने एक गांव में पहुंचा। शक के आधार पर ग्रामीणों ने युवकों को घेर लिया। तभी एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी, जबकि दूसरा पहाड़ी की तरफ चढ़ गया। जब ग्रामीणों ने उसका पीछा किया तो उसने नयार नदी में कूद मार दी। ग्रामीण भी उसके पीछे नदी में उतर गए और उसे दबोच लिया। इसके बाद सूचना पुलिस तक पहुंची तो मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को वीरोंखाल स्वास्थ्य केंद्र में ले गई। उपचार के बाद दोनों से पूछताछ हुई तो पता चला कि दोनों दिल्ली रहते हैं। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रहने वाले एक युवक और उक्त युवती दिल्ली में एक ही कंपनी में कार्य करते थे, जहां दोनों में प्यार हुआ व शादी करने का निर्णय लिया।

इधर युवती घर पहुंची तो उसकी शादी परिवार वालों ने दूसरी जगह तय कर दी। युवक को इस बात की खबर लगी तो वह अपने दोस्त के साथ दिल्ली से युवती के गांव आ गया। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो युवती का कहना था कि वह बालिग है व युवक से शादी करना चाहती है। पुलिस ने दोनों की लिखित रजामंदी पर युवती को युवक के साथ भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad