
लालकुआं (उत्तराखंड):
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिए जाने, गौला नदी के कटाव से बचाव के लिए स्थायी तटबंध का निर्माण कराने और क्षेत्र की अन्य प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तथा भाकपा (माले) (इंडिया गठबंधन) के तत्वावधान में चल रहा क्रमिक अनशन आज ग्यारहवें दिन भी सुचारू रूप से जारी रहा।
आज के अनशन कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मोहन कुड़ाई, पुष्कर दानू, भगवान धामी, मदन फर्स्वाण, रणजीत मेहरा और मंतोष राय ने क्रमिक अनशन पर बैठकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि बिंदुखत्ता क्षेत्र के विकास के लिए इसे राजस्व गांव घोषित करना, स्थायी तटबंध बनवाना, शुद्ध पेयजल, रोजगार, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण अति आवश्यक है। क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से इन गंभीर जनसमस्याओं के शीघ्र और ठोस समाधान की पुरजोर मांग की है।



