ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड,बागेश्वर

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर एक युवक ने जहर गटक लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक के इस आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल है। वही, घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के फरसाली गांव निवासी 20 वर्षीय कमलेश गोस्वामी पुत्र हरीश गोस्वामी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि कमलेश इस बार अग्निवीर भर्ती में वह फिजिकल और मेडिकल में फिट था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

एनसीसी का सी सार्टीफिकेट भी उसके पास था। बीते सोमवार को भर्ती का परीक्षाफल आया। वह तब ट्रैकर से खेत जोत रहा था। घर आने पर मोबाइल पर रिजल्ट देखा और असफल होने पर जहर गटक लिया। थानाध्यक्ष कपकोट विवेक चंद्र ने बताया कि जहर खाने से पूर्व मृतक ने इंटरनेट मीडिया पर अपना स्टेट्स भी डाला था, जिसमें उसने भर्ती नहीं होने के कारण यह कदम उठाने की बात की है। कहा कि घटना की जांच की जा रही है। भर्ती में असफल होने की जानकारी उनके पास नहीं है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad