ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, देहरादून 

देहरादून- उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली है बदरीनाथ धाम ,हेमकुंड साहिब ,फूलों की घाटी, रुद्रप्रयाग समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को बर्फबारी हुई जिसके चलते पहाड़ों में कड़ाके की ठंड के साथ ही मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आई है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 48 घंटे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान के मुताबिक राज्य में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।6 और 7 नवंबर को पर्वतीयजनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान गिरने के साथ ही ठंड में और इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में छुट्टियों पर भी खुले रहेंगे धान खरीद केंद्र, 20 अक्टूबर को रहेगा अवकाश

मौसम विभाग के मुताबिक 6 और 7 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली तथा रुद्रप्रयाग ,टिहरी जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश- बर्फबारी होने की संभावना है जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा साथ ही मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जनपद के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त करते हुए 8 नवंबर को राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में हिमपात होने से ठंड और बढ़ने की संभावना है। राजधानी देहरादून समय राज्य के मैदानी जनपदों में भी ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। देहरादून में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 14.6 रहा वहीं अधिकतम तापमानसामान्य से 2 डिग्री कम 14.6 रहा वहीं अधिकतम तापमान 1 डिग्री कम 27.8 रहा।

यह भी पढ़ें -  Breaking:उत्तराखंड: 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad