खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, हल्द्वानी 

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सरस बाजार का अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान सरस बाजार में सार्वजनिक शौचालय बंद पाया गया, सरस बाजार में स्थित एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान स्वामी द्वारा सार्वजनिक शौचालय के सीवरेज के गड्ढे को अवैध तरीके से बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत

 

जिसके ऊपर बिजली के उपकरण लगा दिए गए हैं, सार्वजनिक शौचालय कुछ सालों से बन्द कर रखा है, लेकिन केएमवीएन के अधिकारियों ने अपनी आंखें मूंद रखी है, प्रतिष्ठान ने सरस की एक बहुत बड़ी जगह को भी कब्जा किया गया है, जिसका इनके द्वारा किराया भी नहीं दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने केएमवीएन एमडी को इस मामले का संज्ञान लेने की बात कही और सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने के साथ ही निशुल्क रूप से जगह का इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की बात कही, साथ ही प्रतिष्ठान स्वामी पर किराया वसूलने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad