ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड,चमोली 

दीपावली त्यौहार से ठीक पहले उत्तराखंड के चमोली में भूस्खलन की घटना ने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया। चमोली जिले के थराली ब्लाक के पैनगढ़ में रात्रि डेढ़ बजे हुये जबरदस्त भूस्खलन और भूधंसाव से तीन मकान दब गये। इस घटना में एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना रात्रि लगभग डेढ़ बजे की है।

मिली जानकारी के अनुसार दो व्यक्तियों के मलवे में दबे हैं। घटना स्थल पर एनड़ीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौक़े पर पहुंच गयी है।और रैस्क्यू अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad