खबर शेयर करें -

उत्तराखंड,देहरादून 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है। मुख्यमंत्री ने भैयादूज पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ उत्तराखंड में खाने में मिलावट का बड़ा खुलासा! हर 9 में से 1 सैंपल फेल

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डिफेंस कॉलोनी देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता! भाई के साथ रहती थी, पुलिस तलाश में जुटी

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल श्री भुवन चंद्र खंडूरी से उनके वसंत विहार स्थित आवास में भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से उनके जीएमएस रोड स्थित आवास में भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर फूटा गुस्सा! महिला कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद रमेश पोखिरियाल निशंक के आवास पर उनसे भेंट कर दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad